धान पर बवाल धान खरीद क्रय केन्द्र पर दलालो का बोलबाला बैरंग लौट रहा किसान

उन्नाव विकासखण्ड नवाबगंज अन्तर्गत धान क्रय केन्द्र पर मनमानी के चलते किसान अपना धान नही बेंच पा रहे है। यहां आने वाले किसानों की धान अथवा उनके कागजों में कमी बता बैरंग वापस किया जा रहा है। वही इसके विपरीत दलालो से सम्पर्क के बाद वही धान आसानी से खरीदा जा रहा है। जिससे अन्नदाता किसान सरकारी क्रय प्रणाली को कोस रहे है। किसानों ने जिलाधिकारी से धान क्रय केन्द्र में फैली अव्यवस्था पर कार्यवाही की मांग की है धान क्रय केन्द्र नवाबगंज में सोमवार को आये किसान रामशंकर दीनानाथ अयोध्या एवं गया प्रसाद अपने धान को सरकारी दर पर बेंचने पहुंचे जहां उन्होने बताया कि धान की फसल को सरकारी दर पर बेंचने के लिए केन्द्र पर कई बार आ चुके है। यहां आने पर जब धान की बानगी दिखाई जाती है तो उसमें नमी भूसी सहित कई कमियां बता कर वापस कर दिया जाता है। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई ऐसे किसान है जो सीधे दलालों को अपनी खतौनी आधार बैंक खाता दे रहे है उनका धान खरीदा जा रहा है। इसके लिए प्रति कन्टल पचास रूपये से सौ रूपये तक दलाल कमीशन ले रहे है। वही इस बारे में क्रय केंद्र प्रभारी ने आरोपो से इनकार किया है। धान खरीदने के सरकारी मानक माने तो किसानों को इस बार सामान्य धान की कीमत 1815 एवं ग्रेड ए धान 1835 रूपये की दर से खरीदेगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक क्रय केन्द्र खुले रहेगे वही किसान से 100 कुन्टल धान की खरीद पर सत्यापन की अवश्यक्ता नही होगी इससे ज्यादा धान बेंचने वाले किसानों से खरीद का सत्यापन किया जाना है। बहरहाल कुछ भी हो किसानों को नवाबगंज धान क्रय केन्द्र से बैरंग वापस लौटाया जा रहा है व वही दलालों से सीधे धान खरीदे जान का शिकायत मिल रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय से किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की है।